फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसानदी की सफाई में लापरवाही उजागर, सीडीओ ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
सिरसा नदी की सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान गड्ढों की माप कराते विधायक मनीष असीजा, डीएम चंद्र वि? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसा नदी की सफाई पर शासन और प्रशासन का फोकस है। इस बडे कार्य में भी लापरवाही उजागर हुई है। खोदाई माप के अनुसार न मिलने पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सिरसा नदी पुनर्जीवित कराए जाने के सघन अभियान में विधायक मनीष असीजा, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन, जिला विकास अधिकारी अरविंद चंद्र जैन के साथ ग्राम रजावली ग्राम कातिकी, नारखी तालुका में 11 किलोमीटर नदी मार्ग का निरीक्षण कराया गया। गांव रजावली में नदी मार्ग लगभग दो प्वाइंट पांच किलोमीटर का है।
कहीं-कहीं नदी मार्ग की चौड़ाई कम है। इसे 7 मीटर किए जाने और लेबिल भी सही रखे जाने के निर्देश दिए। गांव कातकी के 3 किलोमीटर नदी मार्ग का निरीक्षण किया गया। जिसमें कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 2 दिन पूर्व किए हुए कार्य की मेजरमेंट बुक में दर्ज खुदाई माप को स्थल पर चैक कराया गया जिसमें बहुत अंतर रहा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन को संबंधित के खिलाफ कारण बताओ नोटिस देने के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।यहां 175 मनरेगा श्रमिक कार्यरत थे। विधायक के साथ अधिकारियों ने ग्राम नारखी तालुका के 6 किलोमीटर लंबी नदी मार्ग का निरीक्षण किया गया। नदी मार्ग का फैलाव अपने स्वाभाविक रूप में मिला। 180 मनरेगा श्रमिक कार्यरत मिले। नदी मार्ग में लेबल लगाकर सही ढाल में खुदाई करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
मिट्टी का कटान रोकने के लिए सघन जडों वाले पौधे रोपे जाएंगे
नगर विधायक मनीष असीजा के सुझाव पर जिलाधिकारी द्वारा भविष्य में नदी किनारे की मिट्टी के कटाव को रोकने हेतु साइड पटरी और किनारों पर सघन जड़ो वाले वृक्षारोपण का भी निर्देश दिया। कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही तथा अतिक्रमण की शिकायत पर दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
नदी की खोदाई के दौरान मिले प्राचीन शंख
सिरसा नदी मार्ग निरीक्षण के दौरान हो रही खुदाई में कुछ प्राचीन शंख भी मिले। इन्हें यादगार स्वरूप जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को भेंट किए। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी अरविंद जैन, अधिशासी अभियंता सिंचाई जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई परमानंद गौतम, सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह और ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें