माकड्रिल के दौरान सीएनजी पंप पर आग की सूचना पर पहुंचे सीएफओ जशवीर सिंह,एसएचओ अनूप कुमार तिवारी एक
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंगलवार को दोपहर थाना रामगढ़ के तहत राजा का ताल के समीप स्थित मिश्रा फिलिंग स्टेशन पर गेल की टीम ने सीएनजी पंप पर आग लगने की घटना का मॉकड्रिल किया। इस दौरान गेल इंडिया के साथ फायर विभाग की टीमों के साथ सीओ सिटी हरिमोहन सिंह मौजूद रहे।
मॉकड्रिल के दौरान मिश्रा फिलिंग स्टेशन स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर आग लगने का संदेश अफसरों को दिया। इस पर सीएफओ (चीफ फायर ऑफिसर) जसवीर सिंह, एफएसओ लाखन सिंह के साथ गेल इंडिया के फायर ऑफिसर गणेश दीक्षित सहित उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने आग लगने वाले स्थान पर गैस ब्रेक करने के साथ ही आग लगने पर कैसे बचाव करना है इसकी जानकारी स्टाफ को दी। मॉकड्रिल के दौरान सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, थाना प्रभारी रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीएफओ जसवीर सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान तीन कमियां रहीं। एक आग लगने की घटना सीधे कंट्रोल रूम को देनी चाहिए लेकिन उन्होंने अफसरों को फोन किया। इससे घटना स्थल पर पहुंचने में देरी हो सकती है। दूसरा पेट्रोल पंप पर फायर टीम पहुंचने से पूर्व तक स्टाफ द्वारा वहां मौजूद फायर एक्यूपमेंट (आग बुझाने के संसाधनों) का उपयोग नहीं किया। तीसरा कोई स्टाफ यदि घायल हो जाए तो उसके फस्टएड (प्राथमिक उपचार) की कोई व्यवस्था नहीं थी। इन कमियों के बारे में गेल के स्टाफ को जानकारी दी गई।