फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने देश को धोखा दिया : अखिलेश

Thu, 09 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में जनसभा करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को टूंडला और फिरोजाबाद में चुनावी सभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चलते मोदी ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया। इससे कारोबार के साथ ही लोगों को भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ। मोदी ने देश को धोखा दिया, व्यापार को चौपट कर दिया। नोटबंदी से आलू किसानों को आलू फेंकना पड़ा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे पर मोदी चलेंगे तो खुद भी सपा को वोट दे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने फिरोजाबाद के पीडी जैन इंटर कालेज के मैदान में सपा प्रत्याशी अजीम भाई के समर्थन में चुनावी जनसभा की। इस दौरान शिकोहाबाद प्रत्याशी चौधरी संजय यादव भी मौजूद थे। टूंडला के ठाकुर वीरी सिंह इंटर में पार्टी प्रत्याशी शिव सिंह चक के लिए अखिलेश सभा करने आए। दोनों ही सभाओं में अखिलेश के निशाने पर भाजपा ही रही। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि हजार पांच सौ के सभी नोट जमा करा लिए। गरीबों, व्यापारियों और ईमानदार लोगों को लाइन में लगा दिया। इतना पैसा खजाने में आ गया फिर भी किसी गरीब के खाते में 1500 रुपये तक नहीं आए। उन्होंने व्यापारियों पर फोकस किया और लोगों से कहा कि कारोबारी, व्यापारी कितना परेशान हैं, नोटबंदी से समूची अर्थव्यवस्था ही गड़बड़ा गई।  
कांग्रेस से गठबंधन के बाद तो अब सरकार बनने के सभी कंफ्यूजन दूर हो गए हैं। मोदी के स्कैम के जवाब में अखिलेश ने कहा कि एम से बचके रहना..। ए यानी अमित शाह और एम माने मोदी..। बताओ अब मोदी स्कैम में बुआ को भी शामिल कर रहे हैं...। अखिलेश ने सवाल किया बुआ के साथ मिल कर तीन बार सरकार किसने बनाई, रक्षाबंधन किसने बंधवाया...। अलीगढ़ की सभा में मोदी ने हम पर आरोप लगाया कि हमनें कोई काम नहीं किया। मोदी के आरोप का जवाब अखिलेश ने एक्सप्रेस-वे का हवाला देते हुए कहा कि इस पूरे देश में इतनी जल्दी इतनी बड़ी सड़क किसी सरकार ने बनाई हो तो बताएं। इस सड़क पर हमने लड़ाकू विमान उतार कर दिखा दिए। अखिलेश ने कहा कि मोदी जी भी इस सड़क पर एक बार चलेंगे तो खुद को सपा से वोट देने से नहीं रोक सकेंगे।   
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस साथ में आयी है वह कन्फ्यूजन खत्म हो गया है। उन्होेंने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सपा  ने अपने घोषणा पत्र में जो कहा उसे सरकार बनने पर पूरा किया। सपा सरकार ने जमींन पर काम करके दिखाया है। उन्होंने दावा किया कि पहले  लैपटॉप दिया और अब स्मार्ट फोन भी देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर पुलिस में बड़े पैमाने पर भर्तियां की जाएंगी। शहर व गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेेगी। सपा प्रत्याशी शिव सिंह, सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रो. रामगोपाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें