आगरा जनपद के ही गांव जिजौली में एक दलित परिवार के साथ घटना घटी थी। दलित परिवार के साथ हुई इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त था। विधायक भी वहां जाने वाले थे।
गांव जिजौली में दलित परिवार के साथ हुई घटना में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के शिकोहाबाद विधायक को थाना उत्तर पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर लिया। शिकोहाबाद विधायक उस दौरान फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित अपने आवास पर मौजूद थे। सपा नेताओं ने पुलिस की इस कार्यप्रणाली को शोषित वर्ग की आवाज दबाने के षड़यंत्र की संज्ञा दी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से शिकोहाबाद के विधायक डॉ. मुकेश वर्मा फिरोजाबाद स्थित जलेसर रोड पर सोमवार को अपने आवास पर मौजूद थे। उन्होंने बातचीत में बताया कि आगरा जनपद के ही गांव जिजौली में एक दलित परिवार के साथ घटना घटी थी। दलित परिवार के साथ हुई इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त था।
इसके चलते समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में गांव जिजौली में दलित परिवार के दुख में शामिल होने पहुंचने वाले थे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की इस रणनीति की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। थाना उत्तर पुलिस ने शिकोहाबाद के विधायक डॉ. मुकेश वर्मा को उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया। यह मामला जनपद में चर्चा का विषय बना रहा।