फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वर्ग आश्रम के विद्युत शवदाह गृह का विधायक ने किया लोकार्पण

Sun, 14 Jun 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
छारबाग स्वर्ग आश्रम में हवन करते शहर विधायक मनीष असीजा। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सदर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को एक और महत्वपूर्ण कार्य का लोकार्पण किया गया। छारबाग स्वर्ग आश्रम स्थित विद्युत शवदाह गृह को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सदर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों एवं उनकी विधायक क्षेत्र विकास निधि से 250 केवीए क्षमता का जनरेटर स्थापित कराया गया है। इसके साथ ही विधिवत लोकार्पण स्वर्ग आश्रम स्थित शिव मंदिर के पास वाले पार्क में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

विधायक मनीष असीजा ने कहा कि शोकाकुल परिवारों को संकट के समय किसी भी तरह की असुविधा न हो और उन पर आर्थिक या मानसिक बोझ न पड़े, यही हमारा प्रयास है। इस जनरेटर की स्थापना से अब क्षेत्र की जनता को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भी अब जनरेटर के माध्यम से शवदाह गृह बिना रुके चलता रहेगा, जिससे शोकाकुल परिवारों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पारंपरिक विधि की तुलना में विद्युत शवदाह से प्रदूषण न के बराबर होता है। एक शवदाह होने से करीब 400 से 500 किलो लकड़ी की बचत होगी, जिससे पेड़ों का कटान रुकेगा। आगामी 6 माह तक इस विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार के लिए जनता से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही, लावारिस व अज्ञात शवों का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार हमेशा पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। यह व्यवस्था आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें