फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के शौचालय में मिला लापता किशोरी का शव

Wed, 23 Nov 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारखी (फीरोजाबाद)। शनिवार से लापता दलित किशोरी का शव मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय नारखी धोकल के शौचालय में मिलने से सनसनी फैल गई। परिवारीजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर चिकित्सकों ने विसरा प्रीजर्व कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी गांव नारखी धोकल गांव से शनिवार शाम पांच बजे लापता हो गई थी। परिवारीजन उसी दिन से उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन पुलिस को उसके लापता होने के बारे में सूचना नहीं दी गई थी। मंगलवार सुबह प्राथमिक विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों ने शौचालय में किशोरी का शव देखा। इसके बाद घटना का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहन के शव साथ जिला अस्पताल पहुंचे मृतका के भाई रवि ने बताया कि मां की मौत पहले हो गई थी। पिता मजदूरी करते हैं। वह अपनी बहन के साथ ताऊ के पास रह रहा था। उसने बताया कि उसके बदन पर पूरे कपड़े नहीं थे, इसके चलते उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। साथ ही आरोप लगाया कि हत्यारे ने चेहरे पर तेजाब भी  डाला है। उसने  किसी व्यक्ति पर भी शक होने से भी इंकार किया है। थानाध्यक्ष नारखी ने बताया कि शव दो दिन पुराना होने  के कारण फूल गया था, तेजाब डालकर जलाने जैसी स्थिति नहीं है। एसपी हिमांशु कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शव पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए। हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं, दौरा पड़ने से उसकी मौत होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें