कोचिंग गया छात्र लापता
शिकोहाबाद। थाना एका क्षेत्र में कोचिंग के लिए गया छात्र लापता हो गया। परिजनों ने छात्र की संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। थाना एका में घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
देवराज सिंह (17) पुत्र दिनेश सिंह चौहान निवासी सोनई नगला धीर थाना एका को किसी बात को लेकर छह जुलाई की रात पिता ने डांट दिया था। छात्र सात जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे घर से एका स्थित एक कंप्यूटर सेंटर गया। पढ़ाई के बाद छात्र घर नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। कोचिंग में जाकर पता किया तो वहां क्लास लेने की जानकारी दी गई। परिजन ने छात्र को सभी संभावित स्थानों पर तलाशा, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पीड़ित पिता थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई।