फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाबालिग छात्रा से दरिंदगी..युवक ने किया शारीरिक शोषण, पीड़िता की बहन ने किया ऐसा काम; शर्मसार हो गए रिश्ते

Sun, 13 Jul 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में नाबालिग छात्रा सें दरिंदगी की गई। आरोपी ने छात्रा का वीडियो बनाया। इसके बाद ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की बहन भी आरोपी का साथ देती रही। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में आरोपी ने नाबालिग छात्रा को बेहोश कर अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो वायरल की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता था। उसकी इस करतूत में पीड़िता की बहन ने भी सहयोग किया। पुलिस ने आरोपी बहन और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 

थाना दक्षिण क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मौसी की सहेली का भाई संजय पचौरी वर्ष 2021 में लॉकडाउन के समय घर पर रुका था। आरोपी संजय ने तीन वर्ष तक घर में रहने के बाद पास में ही किराए पर कमरा ले लिया। इसके बाद पीड़िता और उसकी बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। 15 सितंबर 2024 स्कूल से नाम कटवाने और वीडियो लीक करने के नाम पर ब्लैकमेल किया। इससे डरकर पीड़िता उसके घर जाने लगी। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिए। इसमें बहन ने भी उसका सहयोग किया।

 
विज्ञापन

14 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। वह वीडियो लीक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है। डीआईजी के आदेश पर थाना दक्षिण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी निवासी डेरक बाह, जिला आगरा को शनिवार दोपहर नगला भाऊ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी और पीड़िता की बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का बयान दर्जकर मेडिकल कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें