फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नाबालिग बेटी से एक माह तक सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म

Fri, 10 Oct 2025 07:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- नाबालिग पीड़िता लगाती रही केस दर्ज कराने के लिए चक्कर, केस आगरा के ट्रांसयमुना थाने के लिए ट्रांसफर किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चार वर्ष पूर्व एक महिला को बहलाकर ले जाने वाले आरोपी ने महिला की नाबालिग बेटी के साथ एक महीने तक दुष्कर्म किया। नाबालिग उसे पिता कहती थी। आरोपी ने रिश्ते की भी लाज नहीं रखी। पीड़िता की मां की तहरीर पर नारखी थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दुष्कर्म की घटना आगरा से जुड़ी होने के कारण केस ट्रांसयमुना थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
थाना नारखी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन बच्चों (दो बेटी और एक बेटा) की मां को थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी राजकुमार बहलाकर ले गया था। राजकुमार महिला को लेकर आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की बिहार कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रहा था। इस दौरान महिला की एक नाबालिग बेटी की शादी भी कर दी गई थी। आरोपी राजकुमार, महिला, 13 वर्षीय नाबालिग बेटी और बेटे के साथ आगरा में एक साथ रह रहे थे।
विज्ञापन


करीब एक माह पूर्व जिस महिला को राजकुमार ले गया था, वह अपने बेटे के साथ नारखी क्षेत्र में अपने गांव वापस आ गई। वह नाबालिग बेटी को राजकुमार के पास आगरा में ही छोड़ दिया था। आरोप है इस दौरान सौतेला पिता राजकुमार 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन


नाबालिग पीड़िता ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आगरा के ट्रांस यमुना थाना के कई चक्कर लगाए, लेकिन वहां की पुलिस ने यह कहते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया कि अपहरण का मामला नारखी थाने से जुड़ा है, इसलिए मुकदमा नारखी थाने में ही दर्ज होगा। बृहस्पतिवार रात में पीड़िता को लेकर उसकी मां थाना नारखी पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि चूंकि अपराध (दुष्कर्म) आगरा में हुआ है, इसलिए दर्ज मुकदमे को संबंधित थाना आगरा (ट्रांस यमुना) को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें