फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्यार में मिला ऐसा धोखा...सह न सकी रिटायर्ड सीडीओ की बेटी, इस हाल में मिली नाबालिग की लाश; कांप गए परिजन

Mon, 29 Sep 2025 11:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

परिवार वर्तमान में फिरोजाबाद के बोधाश्रम रोड इलाके में रहता है। नाना ने बताया कि परिवार में बेटी, उसकी तीन बेटियां, एक बेटा है। इसके अलावा वह खुद भी अपनी पत्नी के साथ बेटी के परिवार के साथ ही रहते हैं।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शहर के थाना उत्तर क्षेत्र के बोधाश्रम रोड इलाके की एक 17 वर्षीय किशोरी ने प्रेम में धोखा खाने पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। किशोरी मृत रिटायर्ड सीडीओ (मुख्य विकास अधिकारी) की बेटी थी। मृतका के नाना ने युवक पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वाक्या रविवार रात का है। किशोरी ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन को सोमवार तड़के बेटी फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और जांच के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोरी के नाना का आरोप है कि बेटी 11वीं की छात्रा थी। मोहल्ले के ही एक युवक अभिषेक ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया था। बेटी से शादी का वादा किया था। 

 

इसके बाद इन दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर अनबन हुई। इसके बाद वह युवक घर आया और बेटी से मारपीट भी की। इसके साथ ही उसने शादी से मना कर दिया। इसी बात से आहत होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली है। इधर, पुलिस को नाना ने बताया कि मूलरूप से लखनऊ के मलिहाबाद के रहने वाले दामाद प्रशासनिक अधिकारी थे। वर्ष 2009 में फिरोजाबाद में विकास भवन में एक कार्यालय के अध्यक्ष पद पर तैनात रहे थे। 

 

इसके बाद वह प्रमोशन पाकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक जिले में सीडीओ भी रहे। वर्ष 2019 में उनकी बीमारी से मौत हो गई। उनका परिवार वर्तमान में फिरोजाबाद के बोधाश्रम रोड इलाके में रहता है। परिवार में बेटी, उसकी तीन बेटियां, एक बेटा है। इसके अलावा वह खुद भी अपनी पत्नी के साथ बेटी के परिवार के साथ ही रहते हैं।

 

परिजन पूरे दिन बदलते रहे बयान, पुलिस भी उलझी
पहले परिवार वाले प्रेम प्रसंग में धोखे की बात कह रहे थे। मगर, बाद में मृतका की छोटी बहन ने बताया कि पड़ोस के मायापुरी मुहल्ले में रहने वाला अभिषेक बड़ी बहन पर शादी करने का लगातार दबाव बना रहा था। रविवार शाम युवक का शराब पीने के बाद एक्सीडेंट हो गया था। इस घटना के बाद युवक की मां उनके घर आई और बहन को भला-बुरा कहा था।

 
विज्ञापन

11वीं की छात्रा थी, फंदे पर लटक गए सारे अरमान
किशोरी 11वीं की छात्रा थी। चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह अपने पिता की तरह प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती थी। मगर, अधूरी मोहब्बत ने न सिर्फ उसके जीवन को निगल लिया, बल्कि उसके व परिवार के अरमान भी फंदे पर लटककर मर गए। घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि किशोरी के नाना की तहरीर पर आरोपी अभिषेक के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण के हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-UP: संदिग्ध परिस्थिति में मासूम की माैत...घर में सो रही दिव्यांग हुई लापता, फिर पोखर में मिली लाश

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें