फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला में 100 बीघा भूमि पर तैयार होगा मिनी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

Tue, 14 Jan 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शहर के लाइनपार क्षेत्र के रुधऊ मुस्तकिल में विकसित होने वाले मिनी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्थल का मंगलवार दोपहर उद्योग केंद्र सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। 100 बीघा भूमि में तैयार होने वाले इस कॉरिडोर का 19 जनवरी को पर्यटन मंत्री भूमि पूजन करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश यूपीएस उद्योग विकास प्राधिकरण की रीजनल प्रबंधक संध्या सिंह ने विकसित होने वाले मिनी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहां क्या स्थापित होगा, इसका पूरा खाका तैयार किया। उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग द्वारा वहां मिनी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जा रहा है। जहां मदर डेयरी सहित 40 कंपनियां स्थापित होंगी। इन कंपनियों के आने से यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
एसडीएम डाॅ. गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि 100 बीघा (19 एकड़) में यह मिनी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसका भूमि पूजन 19 जनवरी को मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया जाएगा। इसी दिन विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और आवासों की चाभी सौंपी जाएंगी। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर रूपरेखा भी तैयार की गई है कि कहां किस जगह पर पार्किंग होगी और कहां पंडाल लगाया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ प्रभात रंजन, तहसीलदार राखी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें