फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मुस्तफाबाद में रिबोर के नाम पर लाखों का खेल

Sat, 07 Feb 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में सरकारी हैंडपंपों के रिबोर और सामग्री खरीद के नाम पर लाखों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। ग्रामीण ब्रजेश कुमार व अन्य द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में वर्तमान और पूर्व ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का दावा है कि वर्षों से नल खराब पड़े हैं और बिना कार्य कराए ही खातों से भुगतान निकाल लिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक अभियंता जल निगम शैलेंद्र कुमार ने गांव पहुंचकर दो दिवसीय स्थलीय जांच की। इस दौरान उन्होंने हैंडपंपों की भौतिक स्थिति देखी और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। अधिकारियों के अनुसार, भुगतान की रसीदों और मौके की स्थिति का मिलान कर जल्द ही अंतिम रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें