टीला मोहल्ला स्थित एक चूड़ी के गोदाम में चोरी की घटना के दौरान चोरो द्वारा तोड़ा गया रोशनदान
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। चूड़ी गोदाम का जाल काटकर अंदर घुसे बदमाश 3.5 लाख रुपये और अन्य सामान चोरी कर ले गए। देवनगर में भी चोरों ने एक घर में वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।
दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टीला निवासी रजनीश कुमार का मोहल्ले में ही चूड़ी का गोदाम है। सोमवार रात वह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। देर रात बदमाश गोदाम की छत पर लगे जाल को काटकर अंदर घुस गए। वहां रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपये और अन्य सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह गोदाम खोलने पर रजनीश को जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है। इसके अलावा देवनगर निवासी पंकज कुमार के घर देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश पंकज का पर्स और अन्य सामान चोरी कर ले गए। कोतवाल दक्षिण सुशांत गौर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना खुलासा जल्द किया जाएगा।