चोरों ने सोमवार रात लोहिया नगर स्थित एक घर में धावा बोलकर कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी विनोद कुमार दीक्षित दो भाई है। विनोद कुमार एक्सपोर्ट कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उसका छोटा भाई मनीष पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। सोमवार रात विनोद कुमार दीक्षित परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर घर के अंदर घुस आए। उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर नकदी और सोने चांदी के आभूषणों के साथ अन्य सामान पार कर दिया। सुबह जगार होने पर विनोद और उसकी पत्नी कल्पना को घटना की जानकारी हो सकी। दंपति के शोरगुल करने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से तहरीर ले ली। पीड़ित के अनुसार, चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी और आठ तोले सोने-चांदी के आभूषणों के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। इनकी कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है। कोतवाल उत्तर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।