फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में दो वकीलों से लाखों रुपये उड़ाए

Thu, 30 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में गुरुवार दोपहर पैसे निकालने अधिवक्ता से अज्ञात व्यक्ति एक लाख रुपये लेकर फुर्र हो गया। वहीं एक अन्य अधिवक्ता के पर्स से भी बैंक शाखा से ही दो हजार रुपये पार कर दिए गए। मामले में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक में तहसील के अधिवक्ता मोहल्ला खेड़ा निवासी सत्य प्रकाश यादव ने अपने खाते से ढाई लाख रुपये निकले थे। वह बैंक में ही रुपयों को गिन रहे थे। तभी अज्ञात व्यक्ति ने एक लाख रुपये की गड्डी पार कर दी। इधर, अधिवक्ता शिवेंद्र यादव निवासी सिरसागंज भी बैंक में किसी काम से आए थे। तभी अज्ञात ने उनकी जेब से पर्स पार कर दिया। पर्स में दो हजार रुपये थे। रुपये गायब होते ही हड़कंप मच गया। वकीलों ने दो संदिग्धों को पकड़कर बैंक गार्डों को सौंप दिया। उन्होंने तलाशी लेने के बाद छोड़ दिया। अधिवक्ताओं ने अपने साथियों को सूचना दी। इस पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता बैंक पहुंच गए। बैंक मैनेजर से संदिग्धों को छोड़ने की शिकायत की गई। इधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस फुटेज देखकर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें