फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेट्स महोत्सव: किसानों से मोटा अनाज उगाने का आह्वान

Sun, 28 Sep 2025 05:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो नं 22 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित करते विधायक मनीष असीजा,साथ में सीडीओ व अन्य
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कृषि विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा ने किसानों को विभिन्न अनुदानित योजनाओं के तहत ट्रैक्टर की चाभी के साथ-साथ अन्य कृषि यंत्र भी प्रदान किए। महोत्सव के दौरान मिलेट्स (श्रीअन्न) के महत्व पर जोर दिया गया और किसानों से बड़े पैमाने पर इसकी खेती करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


विधायक मनीष असीजा ने उद्यान विभाग की कार्यशाला में आयोजित मिलेट्स महोत्सव के अंतिम दिन विभिन्न विभागों, किसानों और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई मिलेट्स रेसिपी और पराली प्रबंधन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि श्रीअन्न की खरीद के लिए सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था की गई है।

मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि इस तरह के महोत्सव से जागरूकता बढ़ेगी। डीडी कृषि एसपी सिंह ने घोषणा की कि विकास भवन में मिलेट्स गैलरी बनाई जाएगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विधायक असीजा और अन्य अधिकारियों द्वारा सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रामनरेश कटारा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शार्मा, डॉ. ओमकार सिंह यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन







रेसिपी और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता



प्रतियोगिता
स्थान
विजेता

मिलेट्स रेसिपी
प्रथम जीजीआईसी टूंडला की छात्राएं

द्वितीय
एमडी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की छात्राएं

तृतीय
रेवती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं

सांत्वना एसआरके कॉलेज के छात्र

चित्रकला
प्रथम
प्रभा (जीजीआईसी टूंडला)
द्वितीय
तान्या (रेवती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज)

तृतीय
रोली (एलआर इंटर कॉलेज जसराना)

दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल, बैसाखी का किया वितरण

फिरोजाबाद। सेवा पखवाड़े के तहत विकास भवन में कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 80 दिव्यागजन को ट्राई साइकिल का वितरण करने के साथ 20 को बैसाखी का वितरण किया गया। 17 को कान की मशीन के साथ 12 को व्हीलचेयर का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें