फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लापता हुई पांच साल की बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से लापता हुई पांच साल की बच्ची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। माता पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने बसईमोहम्मदपुर के गांव पहाड़पुर आई पांच साल की बच्ची वरमाला के बाद लापता हो गई। बुधवार देर शाम तक बच्ची का पता नहीं लग सका है। परिजन और पुलिस बच्ची की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामगढ़ के गांव रेपुरा निवासी तान्या (5) अपने माता पिता और दादी के साथ थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव पहाड़पुर निवासी सत्य स्वरूप की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। शादी मंगलवार को थी, रात करीब तीन बजे वरमाला के समय तक बच्ची कार्यक्रम में मौजूद रही। इसके बाद बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजन और रिश्तेदारी बच्ची की तलाश करने लगे हुए हैं। हालांकि बुधवार देर शाम तक बच्ची का कोई पता नहीं लग सका। बच्ची के लापता होने की सूचना पर बसईमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष ऋषि कुमार पुलिस बल के साथ पहाड़पुर पहुंचे और जानकारी जुटाने के बाद बच्ची की तलाश शुरू कर दी। एसओ बोले, बच्ची को तलाशा जा रहा है। परिजनों से तहरीर लेकर गुमशुदगी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें