फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज के 200 शैया अस्पताल में शिफ्ट किए गए एमआईसीयू वार्ड

Fri, 30 Jan 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित 200 शैया अस्पताल में मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए एमआईसीयू (मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट) और एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) वार्ड को शिफ्ट कर दिया गया है। इस व्यवस्था से गंभीर मरीजों को आधुनिक सुविधाओं के साथ त्वरित उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

सीएमएस डा. नवीन जैन ने बताया कि 200 शैया अस्पताल में एमआईसीयू और एचडीयू वार्ड को शिफ्ट करने का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और सुव्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इससे गंभीर रोगियों के उपचार में सहूलियत होगी और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें