फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दुकानदार को भेजा कम माल, विरोध किया तो डिलीवरी बॉय ने बुला ली पुलिस

Fri, 30 Jan 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एटा रोड स्थित महावीर बीज एजेंसी के स्वामी राकेश जैन ने एक ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से घुटनों के लिए कैप के दो पैकेट ऑर्डर किए थे। राकेश जैन के अनुसार मानक के अनुसार एक पैकेट में 10 पीस होने चाहिए थे। बृहस्पतिवार को जब सचिन यादव नामक युवक डिलीवरी देने पहुंचा, तो पैकेट खोलने पर सामान कम निकला। इसी बात पर डिलीवरी बॉय से नोकझोंक हुई। खुद को घिरता देख सचिन ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बुकिंग और प्राप्त माल का मिलान किया, तो सच्चाई सामने आ गई। इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है, संभवत मौके पर ही निपटारा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें