फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मीटर रीडर ने घर बैठे बना दिए बिल, जेई को स्टोर मिली रीडिंग

Wed, 26 Mar 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। मीटर रीडर विद्युत विभाग को चूना लगाने का कार्य कर रहे है। कस्बा फरिहा में एक मीटर रीडर ने घर बैठे ही विद्युत बिल बना दिए। जेई ने घर-घर जाकर जांच की। 10 मीटर में रीडिंग स्टोर पाई गई। इसमें एक लाख रुपये का राजस्व को घाटा था।अवर अभियंता हरीश कुमार गौड ने कस्बा फरिहा क्षेत्र में चेकिंग की। कई उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग पर शक था। 10 मीटर में रीडिंग स्टोर मिली। जो करीब एक लाख रुपये का बिल कम बना था। अवर अभियंता ने मीटर रीडर पर कार्रवाइ्र के लिए यूपीएसआईडीसी बिजली घर के एसडीओ द्वितीय को मीटर रीडर के खिलाफ रिपोर्ट दी है। अवर अभियंता ने बताया कि अन्य मीटरों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन




चेकिंग के दौरान संविदाकर्मी को पीटा
बुधवार को दोपहर दबरई बिजली घर के क्षेत्र के गांव कनेटा में चेकिंग के दौरान संविदाकर्मी की पिटाई कर दी। कनेटा गांव में अवर अभियंता राहुल अग्रवाल के नेतृत्व में टीम चेकिंग कर रही था। बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे थे। कुछ लोगों ने लाइनमैन सुरेश को पीट दिया। संबंधित थाने में अवर अभियंता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें