फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मीटर रीडर को बनाया बंधक, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मीटर रीडर को बनाया बंधक, पहुंची पुलिस
विज्ञापन


फिरोजाबाद। गलत बिल बनाने का आरोप लगाते हुए गाजीपुर में एक उपभोक्ता ने मीटर रीडर को घर में बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मीटर रीडर को छुड़ाया। संबंधित के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गाजीपुर में मीटर रीडर प्रशांत कुमार बिजली बिल बना रहे थे। गांव के रमाकांत ने मीटर रीडर को बंधक बना लिया। उपभोक्ता का आरोप था कि पूर्व में वह गलत बिजली बिल बनाया है। अवर अभियंता राहुल अग्रवाल ने बताया कि मीटर रीडर को बंधक बनाने की जानकारी मिली थी। हमने 112 डायल कर पुलिस को भेजा था। संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ तहरीर दी है।


अभियान में 15 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत चोरी रोकने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 15 घरों में विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। इन उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रात्रिकालीन चेकिंग अभियान के दौरान नगला विष्णु फीडर पर 6 परिसरों में कटिया डालकर अवैध विद्युत उपयोग करते हुए उपभोक्ता पकड़े गए। इसी क्रम में सुहाग नगर क्षेत्र में चलाई गई विशेष चेकिंग में हिमांयूपुर बगीची और नगला भाव फीडर पर 3 घरों में में अवैध विद्युत उपयोग पाया गया। विजिलेंस टीम के साथ मिलकर उपकेंद्र आसफाबाद के अंतर्गत रामगढ़ क्षेत्र में चेकिंग की गई, जिसमें 6 घरों में विद्युत चोरी करते हुए उपभोक्ता पकड़े गए।
विज्ञापन

एक्सईएन मागेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से विद्युत उपयोग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही विद्युत उपयोग करें और किसी भी प्रकार की चोरी से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें