फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड और सीबीएसई के विज्ञान वर्ग के मेधावियों को इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना में 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें परीक्षा पास करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो चुकी है। यह 15 सितंबर तक चलेगी।
योजना में सभी बोर्डों के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। योजना में शामिल होने के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में करने होंगे। इसके लिए विद्यालयों में आइडिया बॉक्स बनाए जाएंगे। विद्यार्थी तकनीकी विचारों को साझा कर सकेंगे। शिक्षक मौलिक विचार विकसित करने के लिए छात्रों का मार्गदर्शन भी करेंगे। डीआईओएस धीरेंद्र यादव ने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए इंस्पायर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना से इंजीनियर, मेडिकल, पीजी और रिसर्च करने वाले छात्रों को मौका दिया जाता है। विद्यालयों से पांच सर्वश्रेष्ठ विचारों को शामिल करना होगा। बच्चों के विज्ञान मॉडल चयनित होने के तुरंत बाद डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि प्रदान की जाती है। बच्चों को www.inspireawards -dst.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।