फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्कूलों को मर्ज करने के विरोध में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Sat, 21 Jun 2025 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के एकीकरण (मर्ज) के प्रस्ताव का विरोध जिले में शुरु हो गया है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के शिक्षक मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी फिरोजाबाद को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुकेश यादव का कहना है कि इस प्रस्ताव से ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और शिक्षकों की तैनाती भी असंतुलित हो जाएगी। डॉ. हेमंत यादव ने कहा कि ग्रामीण बच्चों की शिक्षा में पहले ही कई चुनौतियां हैं। स्कूलों का विलय इन समस्याओं को और बढ़ाएगा।
उन्होंने सरकार से इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. सुंदर यादव, सुशील कुमार पुजारी, नागेश यादव, संजीत सिंह, मनोज कुमार, मनीष कुमार, राज किशोर, अतुल गुप्ता, अमर सिंह, नितेश सक्सेना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें