फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्या ने समझी महिलाओं की वेदना

Wed, 03 Jun 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्या गीता गुप्ता ने पीड़िताओं की समस्याओं को सुनने के साथ ही जेल की महिला बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान एक किशोरी बैरक में मिली तो उसे किशोर संरक्षण गृह भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन

  महिला आयोग की सदस्या गीता गुप्ता को फरियाद सुनाने के लिए पीड़िताओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। दोपहर एक बजे तक उनके न पहुंचने के कारण कई फरियादी मायूस होकर लौट गए। दोपहर करीब दो बजे आयोग की सदस्या गीता गुप्ता जिला मुख्यालय के समीप बने पीडब्ल्यूडी विभाग के गेस्ट हाउस पर पहुंची और पीड़ितों की समस्याओं को सुनने के साथ ही कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद वह महिला उपनिरीक्षक धर्मवती के साथ जिला जेल की महिला बैरक का निरीक्षण करने पहुंची। बैरक में बंद महिला बंदियों से पूछताछ करने के साथ ही उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान 14 वर्षीय किशोरी को बंद देख उसकी गिरफ्तारी का कारण पूछा। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि वह किशोरी को किशोर संरक्षण गृह भिजवाने के लिए आलाधिकारियों को पत्र लिखें। इस दौरान सीओ सदर जगदीश सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें