फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पारा लुढ़कने से बढ़ी गलन, कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं

Wed, 01 Jan 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जैसा अनुमान था, मौसम भी उसी तरह रहा। सोमवार के बाद मंगलवार को पारा और लुढ़का। गलन के कारण बढ़ी ठंड ने लोगों को परेशान किया। वर्ष 2024 का अंतिम दिन सर्वाधिक ठंडा रहा।
विज्ञापन

शीतलहर के चलते लोग दिन में अलाव जलाकर तापते दिखाई दिए। बुजुर्गवार रजाई से बाहर नहीं निकले। सरकारी विभागों में लोग हीटर जलाने को मजबूर हो गए। मंगलवार सुबह कोहरे की चादर तनी दिखाई दी। वहीं शीतलहर के कारण सर्दी में इजाफा हो गया। सर्दी बढ़ने के साथ जहां मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक सूर्य के दर्शन तक नहीं हुए। धूप नहीं निकलने के कारण हालात और अधिक खराब रहे।
हर कोई सर्दी से राहत पाने के लिए घरों में ब्लोअर और हीटर चला रहा था। गरीब तबके के लोग तो कूड़ा करकट को ही जलाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते दिखाई दिए। वैसे भी साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण लोग सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते दिखाई दिए। वर्ष 2024 का अंतिम दिन होने के कारण युवाओं ने जहां पार्टी तय की वहां भी सर्दी से बचाव का इंतजाम कर रखा था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह ने बताया कि ठंड लगातार हवा चलने के साथ बढ़ेगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर फिरोजाबाद का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 17 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें