टैलेंट अवार्ड शो में प्रस्तुति देता बालक।
फ्रेंड्स प्रतिभा दर्पण की ओर से यूपी टैलेंट अवार्ड का आयोजन किया गया। इसमें सुर और ताल का संगम देखने को मिलेगा। सुरों का बादशाह बनने के लिए मधुर गीत गाए तो बेस्ट डांसर का खिताब जीतने के लिए म्यूजिक पर ताल से ताल मिलाए। रैंप पर मॉडलिंग करने निकले प्रतिभागियों ने अपनी अदा के साथ कैटवॉक भी किया।
पालीवाल हाल में आयोजित हुए टैलेंट अवार्ड का शुभारंभ बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग राजस्थान की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी, विधायक मनीष असीजा, दीपक पुंडीर, अभिषेक मित्तल चंचल, संजय त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। दूर दराज से आकर प्रतिभागियों ने टैलेंट अवार्ड में प्रतिभा को आजमाया। दर्शकों से प्रिसेंज आइकॉन ऑफ यूपी के प्रतिभागियों ने कैटवॉक की। सोलो डांस में प्रस्तुतियों को जनता ने खूब सराहा। जूनियर डांस में आदित्य यादव, अयान गुप्ता, आदित्य, दुष्यंतवीर सिंह, खुशी ने प्रतिभाग किया। सिंगर अजय शर्मा, अरुण गुप्ता, देशदीपक, रितु जादोन, उर्वशी ने गीत गाए। मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर हेमंत अग्रवाल बल्लू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करें। मुख्यअतिथि मनन चतुर्वेदी ने कहा कि प्रतिभागी मंच पर प्रतिभा लेकर आते हैं, यह सबसे बड़ी हिम्मत का कार्य है। बर्ना कई प्रतिभाएं छुपी रह जाती हैं। विधायक मनीष असीजा ने भी प्रतिभागियों की प्रतिभा को सराहा। इसके बाद प्रिंसेस ऑफ यूपी, बेस्ट एंकर, ऑइकॉन अवार्ड के लिए होड़ मची रही। कार्यक्रम में इवेंट मैनेजर डॉ नम्रता निश्चल, फैशन कोरियोग्राफर सारा मून प्रियंका सिंह आदि रहे।