फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की तर्ज पर होगा पेयजल संकट का निदान

Thu, 20 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे फीराेजाबाद
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर सांसद की मौजूदगी में हुई बैठक
विज्ञापन
सांसद अक्षय यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने खराब हैंडपंप सुधारने, टंकियों को चालू कराने, छूटे हुए गांवों में विद्युतीकरण कराने को कहा। बताया गया कि आगरा और फिरोजाबाद जिले में बुंदेलखंड की तर्ज पर पानी का संकट दूर किया जाएगा। पीएमजीएसवाई योजना के तहत संसदीय क्षेत्र में 100 किलोमीटर सड़क बनवाई जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि मनरेगा योजना में 3111.44 लाख से गांवों में रोजगार मुहैया कराया जाएगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत समूहों का गठन कर स्वरोजगार स्थापित होंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सौ किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण किया जाएगा। छह, सात, आठ वर्ष पुरानी सड़कों के लिए 5.30 करोड़ रुपये से कार्य कराए जा सकेंगे। 2017-18 हेतु पंचवर्षीय अनुरक्षण के तहत 14 मार्गों की 128.64 किलोमीटर लंबी सड़कों का पैच वर्क 15 जून से पहला कराया जाएगा। 

सांसद अक्षय यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू, विधायक हरिओम यादव ने कहा कि हैंडपंप सर्वे कराने के साथ जनप्रतिनिधियों की सूची से मिलान अवश्य कराएं। एक्सईएन राकेश सैनी ने बताया कि आगरा, फिरोजाबाद में पानी की किल्लत बुंदेलखंड की तर्ज पर दूर होगी।
विज्ञापन


शीघ्र ही धनराशि जारी होगी। हर मीटिंग में पानी की किल्लत का मामला उठने पर भी सांसद और सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने नाराजगी जाहिर की। सीएमओ डा. एसके दीक्षित से तीन बच्चों की मौत का मामला जाना। पेंशन और अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। डी%
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें