फिरोजाबाद। डीएम ने ग्राम निगरानी समितियों की नियमित बैठक कराने के निर्देश दिए हैं। संबंधित बीडीओ द्वारा बैठक की रिपोर्ट एसडीएम और एसडीएम द्वारा रिपोर्ट सीडीओ कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम को प्रेषित की जाएगी। क्वारंटीन सेंटर, बाहर से आने वाले स्थानीय व्यक्तियों अथवा प्रवासी श्रमिकों की निगरानी और देखभाल के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम निगरानी समिति गठित की गई हैं।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने ग्राम निगरानी समिति की नियमित बैठक कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग, क्षेत्रीय थाना पुलिस के अधिकारी,खंड स्तरीय शिक्षा विभाग के अलावा नोडल अधिकारी के रूप में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी की सहभागिता होगी। दैनिक होने वाली बैठकों का विवरण बीडीओ द्वारा एसडीएम को प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद एसडीएम रिपोर्ट सीडीओ कार्यालय में संचालित जिला कंट्रोल रूम को प्रेषित करेंगे।