मुख्यमंत्री की विशेष प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल कौशल विकास मिशन
का प्रशिक्षण केंद्र सिरसागंज में शुरू हो गया है। काउंसलिंग पूरी होने के
बाद जल्द कक्षाएं शुरू होंगी। यहां मेडिकल व नर्सिंग का निशुल्क प्रशिक्षण
दिया जाएगा। मंगलवार को विभागीय सर्वे के बाद केंद्र को हरी झंडी मिल गई।
अहीर टोला में संगीता सिनेमा के सामने खोले गए केंद्र पर छात्र-छात्राओं की
काउंसलिंग की जा रही है। क्षेत्र के गरीब, बेरोजगार युवा एक साल से भी
अधिक समय से केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे थे। लगभग दो वर्ष पूर्व कौशल
विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीकरण करा
दिये हैं। अभी तक जिन युवाओं ने प्रवेश लिया, उन्हें प्रशिक्षण पाने फ
ीरोजाबाद केंद्र जाना पड़ता था। कस्बे में केंद्र शुरू होने की खबर से
बेरोजगारों को राहत मिली है।
फि लहाल लोहिया गांव वालों को प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए प्राथमिकता दी
जायेगी। साथ ही अंत्योदय, बीपीएल, मनरेगा अथवा श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत
एवं विकलांग श्रेणी के बेरोजगारों को दाखिले में पहले मौका मिलेगा। शैक्षिक
अर्हता कक्षा 10 उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 14 से 35 वर्ष तक है। मंगलवार को
काउंसलर प्रबंधक विवेक कुलश्रेष्ठ ने कक्षा, कंप्यूटर और मेडिकल लैब सहित
बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर संसाधन
एवं सुविधाएं मानक के अनुरूप पाई गई हैं। सेवा प्रदाता इंडीग्राम की ओर से
केंद्र पर तैनात प्रशिक्षक मनोज कुमार एवं सोहन सिंह ने कहा कि अर्हताधारी
छात्र-छात्राएं काउंसलिंग के लिए केंद्र पर आ सकते हैं। इस मौके पर मुकेश
मणिकांचन, सोनी शिवहरे, योगेंद्रनाथ आदि मौजूद थे।
फ ोटो- नर्सिंग एंड मेडिकल प्रशिक्षण केंद्र पर काउंसलिंग में शामिल
छात्र-छात्राएं एवं निर्देश देते हुए काउंसलर प्रबंधक विवेक कुलश्रेष्ठ।