फिरोजाबाद। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की ओर अनिवार्य सेवा अनुबंध काउंसिलिंग के तहत जिले के स्वशाीय चिकित्सा महाविद्यालय में 10 जूनियर रेजिडेंट की तैनाती की गई है। जल्द ही चिकित्सक ज्वाइन करेंगे। पूर्व में मेडिकल कॉलेज स्तर से नियुक्त किए गए जूनियर रेजीडेंट को सेवा समाप्त की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए महानिदेशक स्तर से जेआर की तैनाती पूरी हो गई है। कॉलेज में जेआर के कुल 96 पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष विगत सत्र तक जूनियर रेजीडेंट को शासन स्तर से दो साल के अनुबंध पर तैनात किया गया था। नेशनल मेडिकल काउंसिल की शर्तों को पूरा करने के लिए जेआर को महाविद्यालय स्तर से अस्थायी नियुक्ति पर रखा गया था। शासन स्तर से काउंसलिंग के तहत अनुबंध वाले डॉक्टरों के मिलने के बाद अस्थायी जेआर को सेवा समाप्ति की नोटिस दिया जाएगा।
- इस सत्र में महानिदेशालय की ओर से जेआर को कॉलेज अलॉट हुआ है। अब इन्हीं अनुबंध वाले डॉक्टरों की सेवा ली जाएगी। 10 जेआर के लिए पद है। - डाॅ. योगेश गोयल, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज