फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी ने ग्रामीण क्षेत्रों में देखा विद्युत व्यवस्था का हाल

Sat, 13 Aug 2016 12:21 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
एमडी ने ग्रामीण क्षेत्रों में देखा विद्युत व्यवस्था का हाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. के एमडी सत्यवीर सिंह राठौर ने शुक्रवार को जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था का हाल देखा। एल एंड टी कंपनी द्वारा कार्य में लापरवाही पर कड़ी फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर विद्युत विभाग के अफसर धरातल पर चल रहे कार्यों की प्रगति, राजस्व वसूली की समीक्षा के लिए मौके पर जा रहे हैं। एमडी सत्यवीर सिंह राठौर ने दोपहर करीब 3.30 बजे जनपद में अचानक दस्तक दी। उन्होंने एसई वाईपी सिंह, एक्सईएन आरबी रॉय, एल एंड टी व आरएसी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ गांव अल्हदादपुर, माली पट्टी, रहन की मढ़ैया तथा शंकरपुर क्षेत्र का निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्था का हाल देखा। ग्रामीणों ने शिकायत की कि ट्रांसफार्मर फुंकने पर कई दिनों तक नहीं बदले जाते हैं, इस पर उन्होंने एल एंड टी कंपनी के प्रतिनिधि को फटकार लगाकर तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान गांवों में जगह-जगह बल्ब जलते मिले। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बल्ब के स्थान पर एलईडी का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने गांवों में कैंप लगाकर कनेक्शन देने के निर्देश दिए। गांवों के भ्रमण के उपरांत उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें