फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन

विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती के जन्मदिवस पर पीडी जैन मैदान में आयोजित कार्यक - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन जिला के कार्यकर्ताओं ने जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया। नगर के पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा नेताओं ने गरीबों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल डॉ. भारतेंदु रहे। जिनका पदाधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि बहनजी को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। मुख्य वक्ता डॉ. ज्ञान सिंह सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल ने कहा कि भाजपा सरकार में एससी/एसटी के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि अनिल भाटिया ने कहा के मायावती ने अपनी सरकार में सर्वजन समाज के लिए कार्य किए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार टीटू ने की। इस दौरान गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, राष्ट्रपाल धनगर, राघवेंद्र सिंह, स्वराज जीवन, संजीव शर्मा, मनमोहन पाराशर, प्रवेश जाटव, राजेंद्र राठौड़, देवानंद गौतम, शैलेंद्र कुमार सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
नहीं काटा केक, न ही बंटा मिष्ठान
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर इस बार बसपा नेताओं द्वारा न तो केक काटा गया और न ही मिष्ठान का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार टीटू ने बताया कि किसान आंदोलन में मृत किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

मायावती के जन्मदिन पर बांटे कंबल
फिरोजाबाद। कांशीराम साहब जन्मोत्सव समिति द्वारा बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर जयंती संस्थापक डॉ. रोशनलाल गौतम द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. सत्यपाल सिंह, विद्याराम सागर, सूरज किरन सच्चिदानंद, जिंमीपाल सिंह, लोकेश बाबू, रामदास लाला, भगवती प्रसाद के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
बसपा नेताओं ने मनाया मायावती का जन्मदिन
टूंडला। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती का 65वां जन्म दिन बसपा नेताओं ने केक काटकर मनाया। इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
दीक्षित कांपलेक्स में आयोजित गोष्ठी में सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल यादवेंद्र सिंह ने कहा कि बहन मायावती ने हमेशा दलितों के हित की आवाज उठाई है और उठाती रहेंगी। संजीव उर्फ सोनू वाल्मीकि, बल्ले वाल्मीकि, शशीकांत, रवि वाल्मीकि मौजूद रहे। नगला राधेलाल के डॉ. आंबेडकर पार्क में बसपा पदाधिकारियों ने मायावती का जन्मदिन केक काटकर मनाया। जितेंद्र जाटव, बॉबी जाटव, प्रमोद, अनुज, संजय, सम्राट, अकबर अली, बाबू लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें