फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से बाहर हुईं जिले 58 ग्राम पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की 58 ग्राम पंचायत प्रथम चरण की पात्रता संबंधी अर्हता पूरी नहीं कराने के कारण मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गईं हैं। दो पंचायतों और एक क्षेत्र पंचायत का प्रस्ताव ही शासन को अग्रसारित किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिरण पुरस्कार के लिए जिले के आठ ब्लाकों की 60 ग्राम पंचायतों का योजना की शर्त व पात्रता का सत्यापन कराया गया। इनमें में मदनपुर की ग्राम पंचायत डडियामई एवं शिकोहाबाद ब्लाक क्षेत्र की शाहपुर ही प्रथम चरण की अर्हता पूरी कर सकीं। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत फिरोजाबाद का नाम भी वित्तीय वर्ष 2019-20 में कराए उत्कृष्ट के आधार पर पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए नामित किया गया जबकि आठ ब्लाकों की 60 अन्य ग्राम पंचायत 12 बिंदुओं वाले प्रारूप में दर्शाई अर्हता को पूरा नहीं कर पाईं। ऐसे में उनके नाम पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार योजना की अर्ह पाईं गईं दो पंचायतों व एक क्षेत्र पंचायत का निदेशालय स्तर से सत्यापन भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें