फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक और खाड़ी देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच सऊदी अरब में फंसे मौलाना अदहम मुस्तफा शुक्रवार को सकुशल अपने घर लौट आए।
रामगढ़ क्षेत्र की मदीना कॉलोनी के निवासी मौलाना अदहम मुस्तफा उमरा करने के लिए सऊदी अरब गए थे। उनके भाई मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने बताया कि उनकी वापसी के लिए पहले 2 मार्च की फ्लाइट तय थी, लेकिन क्षेत्र में शुरू हुए हमलों और तनाव के कारण उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी। सऊदी अरब में स्थिति सामान्य होने और हवाई सेवाओं पर लगी रोक हटने के बाद शुक्रवार सुबह जैसे ही वे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, परिजनों की जान में जान आई। उन्हें दिल्ली से कार द्वारा घर लाया गया।