फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला भवानी में दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ के नगला भवानी में मकान का निर्माण करने के दौरान दीवार गिरने से राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजमिस्त्री को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। डाक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव को वापस गांव ले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

थाना खैरगढ़ के नया बांस निवासी लाखन सिंह (60) पुत्र गुलाब सिंह गुरुवार को गांव नगला भवानी निवासी मरदान सिंह के यहां दीवार का निर्माण करने के लिए गए थे। वह काम की शुरूआत करने के साथ ही पुरानी दीवार की ईंट को हटा रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार पलट गई। इसमें दबकर लाखन सिंह घायल हो गए। ग्रामीण घायल राजमिस्त्री को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। डाक्टर ने लाखन सिंह को मृत घोषित कर दिया। लाखन सिंह की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन राजमिस्त्री के शव लेकर वापस नया बांस पहुंच गए। इधर दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत की जानकारी किसी ने थाना खैरगढ़ पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खैरगढ़ नरेंद्र शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजमिस्त्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें