भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सुभाष चौराहा पर बैठक कर पं दीन दयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पूरे प्रदेश में गुंडई के बल पर ब्लाक प्रमुख चुने गए हैं। ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव के लिए बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों को धमकियां मिल रही है। सपा की गुंडई का जवाब भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। रूपेश शुक्ला ने कहा कि भाजयुमो का तीन दिवसीय अधिवेशन मथुरा के वृंदावन में होगा, जो चार मार्च से प्रारंभ होकर छह मार्च तक चलेगा। इस अधिवेशन में करीब 20 हजार युवाओं के शामिल होने का अनुमान है। फीरोजाबाद जिले से पांच सौ युवाओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिवेशन का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। छह मार्च को अधिवेशन को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। बैठक में रूपेश शुक्ला, नरेंद्र निषाद, कोमल वाल्मीकि, डीपी यादव, पूर्णांक शर्मा, मोनू जैन, कुलदीप पौनिया, राहुल पचौरी, सोनू शर्मा, अखंड प्रताप सिंह, प्रशांत चक, मनीष बघेल, पवन चक, डा. सुरेश राघव, धर्मेंद्र सिंह, तेज प्रताप सिंह, विश्व प्रताप सिंह, नरेंद्र त्यागी, दीपक राजौरिया, छोटू चौधरी आदि उपस्थित रहे।