फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घरेलू कलह में विवाहिता फंदे से लटकी, मौत

Mon, 16 Sep 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने कमरे में बंद होकर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। ससुरालियों ने खिड़की से देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक परिजन ने शव फंदे से उतार लिया था।
विज्ञापन


कुतुकपुर चनौरा निवासी सरस्वती (19) का मायका नारखी के जाटऊ में है। दो महीने पहले कुतुकपुर चनौरा निवासी आशीष से उसकी शादी हुई थी। रविवार को घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने कमरे में बंद होकर फंदे से लटककर जान दे दी। विवाद के बाद काफी देर तक हलचल न होने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका के चलते खिड़की से देखा तो विवाहिता फंदे से लटक रही थी। दरवाजा तोड़कर शव को उतारा गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। ससुराल और मायके पक्ष में समझौते की बात चल रही है।



महिला ने फंदे से लटककर दी जान
जसराना। गांव नगला मेंहदी में रविवार दोपहर महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने परिजन ने पूछताछ के साथ फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

गांव नगला मेंहदी निवासी पुष्पेंद्र कोटेदार हैं। उनकी शादी रेखा देवी(46) से 27 वर्ष पूर्व हुई थी। रविवार सुबह दोनों पति पत्नी खेत पर गए थे। पुत्र और पुष्पेंद्र के पिता राशन बांट रहे थे। खेत से लौटने पर पति नीचे लोगों के साथ बैठ गया और पत्नी ऊपर कमरे में चली गई। खाना खा रहे पुत्र ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया नहीं खोलने पर उसने पिता को बताया। पिता और अन्य लोगों ने किवाड़ तोड़कर उसे फंदे से उतारा और चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी पर सीओ अमरीश कुमार सिंह और एसओ अंजिश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर परिजन और ग्रामीणों से जानकारी की। आत्महत्या की वजह परिजन नहीं बता सके। सीओ ने बताया आत्महत्या के कारणों के बारे में परिजन जानकारी नहीं दे सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें