फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विवाहिता की मौत पर पहुंची पुलिस, गले पर फंदा कसने का मिला निशान; मायकेवाले बोले- ससुरालीजन करते थे परेशान

Tue, 25 Jun 2024 08:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

विवाहिता की मौत की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। जांच करने पर उसे गले पर फंदा कसने का निशान मिला।  मायकेवालों ने कहा कि ससुरालीजम परेशान करते थे। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में फंदा कसने से विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाकर देखा कि विवाहिता का शव तखत पर पड़ा हुआ था। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने देखा कि विवाहिता के गले पर फंदा कसने का निशान था। 

विज्ञापन


घटना एका थाना क्षेत्र के नगला पीपल गांव की है। गांव निवासी प्रियंका (25) की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में फंदा कसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

एटा जिले मारहरा थाना क्षेत्र के मोइउद्दीन गांव निवासी विजयपाल ने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी 6 वर्ष पूर्व एका के नगला पीपल निवासी विशेष से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही बच्चा नहीं होने पर ससुरालीजन प्रियंका को परेशान करने लगे। मंगलवार को मायका पक्ष के लोगों को जानकारी मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर वह गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि फंदे से शव उतारकर तखत पर रख दिया गया है। पति जयपुर में नौकरी करता है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें