फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पारिवारिक कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 24 Jul 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव शंकरपुर में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के कारण रोशनी (25) पत्नी शिवकुमार ने दूसरी मंजिल के कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतका का मायका झोरिया, पिनाहट, आगरा में है और उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। रोशनी अपने पीछे ढाई माह के बेटे और एक बेटी को बिलखता छोड़ गई है। थानाध्यक्ष कृष्णस्वरुप पाल ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें