फिरोजाबाद में पांच लाख रुपये दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता की जमकर पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके कपड़ो में भी आग लगा दी। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज की। जेठ ने गला दबा दिया। किसी तरह उसने जान बचाई। मामले में एसएसपी के आदेश पर उत्तर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।