फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विवाहिता ने फंदे लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Fri, 19 Jun 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के बिहारी नगर में शुक्रवार सुबह ससुरालीजन की प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि ऐन वक्त पर परिजन की नजर उस पर पड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

थाना उत्तर के बिहारी नगर निवासी सतीशचंद्र ने अपनी 28 वर्षीय पुत्री नैना की शादी करीब डेढ़ साल पहले थाना सिरसागंज क्षेत्र के भूपाल का नगला वाली गली निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में कार और नकदी की मांग को लेकर नैना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे।
पीड़िता के भाई सोनू ने बताया कि ससुरालियों की प्रताड़ना इस कदर बढ़ गई थी कि बुधवार को भी नैना के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इसकी जानकारी होने पर बहन नैना को सुरक्षा के लिहाज से ससुराल से अपने घर (बिहारी नगर) ले आया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मायके में ही मानसिक तनाव के चलते नैना ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई।
विज्ञापन

इसी दौरान उसकी भाभी नीलम किसी काम से कमरे की तरफ गईं, तो खिड़की या झरोखे से नैना को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए और दरवाजा तोड़कर नैना को फंदे से नीचे उतारा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल भागे, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामले में मायके पक्ष द्वारा पुलिस को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें