- नगला खंगर में पति समेत ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने अपने पति पर जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। नगला खंगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव सुजनीपुर निवासी प्रिया का विवाह 22 फरवरी 2023 को इंद्रजीत सिंह निवासी गुजरात हाउसिंग बोर्ड, पटेलवाड़ी, कवि नगर, बापू नगर अहमदाबाद से हुआ था। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि 16 जून को ससुरालीजन ने मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित विवाहिता ने पति पर जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।
नगला खंगर पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति इन्द्रजीत सिंह समेत सास किरण देवी, ननद शिल्या, मुनमुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।