फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर तोड़ी शादी, दूसरी जगह किया निकाह

Sat, 10 Feb 2024 07:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर तोड़ी शादी, दूसरी जगह किया निकाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अलीगढ़ के एक परिवार ने रसूलपुर क्षेत्र निवासी युवती से निकाह तय किया था। जिसमें लड़की के भाई ने मंगनी में नकदी और आभूषण भी दिए थे। वर पक्ष के लोगों को दूसरे जगह से अतिरिक्त दहेज मिलने लगा तो यहां से रिश्ता तोड़कर दूसरी जगह निकाह कर लिया गया। पीड़ित के शिकायती पत्र पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के मशरूरगंज निवासी सुहेल खान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन का निकाह फैजान उल्लाह निवासी जंगलगढ़ी बाईपास रोड रोमानिया मस्जिद देहली गेट अलीगढ़ के साथ तय हुई थी। मंगनी की रस्म में दो लाख रुपये नकद और आभूषण दे दिए। एक मार्च को बारात आनी थी लेकिन दूल्हा पक्ष ने फोन कर कहा कि उसके बेटे की शादी में दूसरी लड़की वाला पक्ष 15 लाख नकद और कार दे रहा है।सुहेल ने इतना इंतजाम न होने की बात कही तो दूल्हा पक्ष ने निकाह तोड़ते हुए बारात लाने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं दूल्हे ने एक फरवरी को निकाह भी कर लिया। परिवार के साथ हुई धोखाधड़ी और मगनी के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में अलीगढ़ निवासी फैजान, अयय्या बेगम, फरहन, फरहन की पत्नी, शमशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें