रफ़रोजाबाद ! सीबी फार्म हाउस स्थित नगर निगम द्वारा बंद कराए गए मैनहाल में घुसा सीवर टैंक सफाई वाह?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में चोक नालियां और खुले पड़े मैनहॉल के ढक्कन मच्छरों को बढ़ावा दे रहे है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। चोक नालियां और मैनहॉल के ढक्कन खुले होने से शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं दुर्गंध के कारण दुकानदार और क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन नगर निगम के अफसरों का इस तरफ जरा सा भी ध्यान नहीं है।
नगर स्थित सर्विस रोड पर हर दस कदम पर मैनहॉल के ढक्कन खुले पड़े है। इससे मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं ठारपूटा, रामगढ़ रोड, कश्मीरीगेट, हाजीपुरा और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के अन्य मोहल्लों में प्रतिदिन नालियों की सफाई न होने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।
लोगों का कहना है कि डेंगू और वायरल शहर से लेकर देहात क्षेत्र में भी फैला हुआ है। इसके बाद भी नगर निगम के अफसर साफ सफाई को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे। हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व नगर निगम अफसरों ने सुभाष तिराहा से लेकर जिला अस्पताल के गेट नंबर चार तक नाले के सीवर ढक्कन बंद करा दिए थे।
जिन स्थानों पर मैनहॉल पर ढक्कन नहीं है, वहां ढक्कन लगवाए जाएंगे। इससे मच्छरों का प्रकोप कम होगा। मच्छरों का प्रकोप रोकने को दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
दलवीर सिंह जेडएसओ