फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने शिव मंदिर को तोड़ा, शिवलिंग जमीन पर फेंका

विज्ञापन
शिकोहाबाद नौशहरा के समीप स्थित शिव मंदिर को तोड़ने के बाद मौके पर पुलिस जांच करते हुए। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव नौशहरा में ग्राम सभा की जमीन पर ग्रामीणों ने शिवलिंग की स्थापना की। कई सालों से ग्रामीण शिवलिंग की पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। कुछ समय ग्रामीणों ने शिवलिंग के चबूतरे पर पिलर खड़ा कराके मंदिर निर्माण कराया। जिसको अराजकतत्वों ने बीती रात जेसीबी मशीन से तोड़ दिया और चबूतरे से शिवलिंग को उठा कर जमीन पर फेंक दिया। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौशहरा में ग्रामसभा की जमीन पर ग्रामीणों ने पूजा पाठ के लिए भगवान शिव की स्थापना की। यहां पर ग्रामीण महिला, पुरुष सभी पूजा अर्चना करते आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व शिव मंदिर का निर्माण ग्रामीणों द्वारा चंदा एकत्रित कर किया जा रहा था। अज्ञात लोगों ने जेसीबी से निर्माणाधीन मंदिर को ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं चबूतरे पर रखी शिवलिंग को भी उठाकर जमीन पर फेंक दिया। सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर तोड़ने वालों की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक क्राइम अरविंद कुमार ने बताया कि शेष कुमार ने शिवमंदिर का निर्माण कराया था। घटना 17 जुलाई की रात की है। जिस दिन मंदिर पर लैंटर पड़ा था, उसी रात दूसरे पक्ष ने मंदिर को तोड़ दिया है। शेष कुमार की तहरीर पर आरोपी अजंट कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें