फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला अधिवक्ता से पर्स लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 11:20 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

महिला अधिवक्ता से पर्स लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा पर्स लूट का आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र में सात नवंबर को महिला अधिवक्ता शीबा खान से हुई बैग लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। रसूलपुर पुलिस ने एक आरोपी को शनिवार रात को मुठभेड़ मे दाहिने पैर में गोली लगने पर और दूसरे को सुरक्षित गिरफ्तार किया। इनके पास से लूट का माल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बसई मोहम्मदपुर और रसूलपुर में इस गैंग ने वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने मोती नगर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान मोहित निवासी नगला पचिया, हिमायूंपुर को गिरफ्तार किया है। इसके संबंध में पुलिस को जानकारी लगी थी तो इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की टीम ने घेराबंदी की थी। इस पर पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस ने इस घटना के एक अन्य आरोपी विकास वर्मा निवासी सुहागनगर को बरकतपुर रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मोहित के कब्जे से बसई मोहम्मदपुर और रसूलपुर क्षेत्र में की गई लूट की घटनाओं से संबंधित कुल 6600 रुपये, एक अवैध तमंचा, तीन खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, विकास की निशानदेही पर 6,500 रुपये नकद (रसूलपुर मामले से 1,500 और बसई मोहम्मदपुर मामले से 5,000 रुपये), पीड़िता अधिवक्ता का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, दो छोटे हैंड पर्स, तीन तस्वीरें और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

यह है मामला
7 नवंबर को महिला अधिवक्ता शीबा खान अपने साथियों के साथ ऑटो से दबरई न्यायालय जाते समय रसूलपुर क्षेत्र में लूट का शिकार बनी थीं, जहां विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा दिखाया था। वहीं, 8 नवंबर को थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के अंतर्गत गाजीपुर रोड पर संजय कुमार के परिवार के साथ ऑटो में पर्स झपटने की घटना को अंजाम दिया गया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें