फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के छारबाग में पत्नी मायके से नहीं आने से आहत युवक फांसी लगा ली। छारबाग मक्खनसिंह की कोठी के पास निवासी देवेंद्र सिंह (35) पुत्र रामसेवक की पत्नी कमलेश तीन बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी दो वर्ष पूर्व मायके चली गई थी। पति ने बुलाने का काफी प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी।
मृतक के भाई अर्जुन सिंह ने बताया कि पिछले आठ दस दिनों से उसका भाई अपनी पत्नी को वापस लाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन उनके सामने विधिक कार्रवाई के साथ आने की शर्त रख दी थी। इससे आहत देवेंद्र सिंह ने शनिवार की शाम को मकान के दूसरे मंजिल पर बने कमरे में पंखे पर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। दूसरी मंजिल पर सामान गिरने की परिजनों को आहट हुई तो तत्काल ऊपर की ओर दौड़े।
वह दूसरे दरवाजे से अंदर पहुंचे। देवेंद्र को फंदे से नीचे उतार लिया। उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई थाना लाइनपार सोबरन सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को पैत्रक गांव थाना बसई मोहम्मदपुर के रामदास का पुरा में ले गए हैं। भाई अर्जुन ने बताया कि देवेंद्र के दो बेटी लाड़ो (आठ), शालिनी(चार) एवं बेटा शिवा (दो) है।