फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बोलेरो, बाइक व ऑटो की टक्कर में घायल हुए व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- एटा रोड पर निहाल सिंह की पुलिया के निकट हुआ था हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। एटा रोड पर शनिवार देर शाम बाइक को ओवरटेक करने के दौरान बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार व ऑटो सवारों का इलाज चल रहा है। वहीं, ऑटो सवार एक युवक की की उपचार के दौरान मौत हो गई।

निहालसिंह पुलिया के निकट शनिवार शाम साढे़ सात बजे बोलेरो ने टूंडला की ओर जा रहे अनिल प्रताप निवासी गांव श्रीरामगढ़ी थाना नारखी की बाइक को ओवरटेक करते हुए चपेट में ले लिया था। इसके बाद अनियंत्रित बोलेरो कार ने आगे चल रहे सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी थी, जिससे ऑटो पलट गया था तथा उसमें सवार इसरार, इरफान, तौहीद, इशरत और शाकिर निवासी राजमल थाना रजावली व ऑटो चालक मुकीम गंभीर घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एफएच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर बाइक सवार को परिजन आगरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह उपचार के दौरान ऑटो सवार इशरत निवासी राजमल, रजावली की मौत हो गई। बोलेरो पर भारतीय किसान यूनियन किसान लिखा हुआ है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। बोलेरो को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें