फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साली के साथ ससुराल में जीजा ने की ऐसी हरकत, मच गया बवाल; बेबस पत्नी भी न कर सकी विरोध

Sat, 11 Jul 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे अजय सिंह ने विवाद के दौरान अपनी साली प्राची के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ससुराल आए जीजा ने अपनी  साली के साथ ऐसी हरकत कर डाली, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। वो अपनी पत्नी को लेने आया था। ससुराल वालों ने तबीयत का हवाला देते हुए जब पत्नी को साथ भेजने से मना कर दिया, तो उसने सारा गुस्सा अपनी साली पर उतार दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 'नरपिशाच पर नरमी बरती तो...' कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत, मासूम आरव का कातिल जड़ने लगा खुद के चेहरे पर थप्पड़
 

मथुरा का रहने वाला है आरोपी अजय सिंह
हिमायूंपुर थाना दक्षिण निवासी सत्य प्रकाश की बड़ी बेटी उमा की शादी मथुरा निवासी अजय सिंह के साथ हुई है। दोनों में विवाद होने पर उमा अपने मायके में रह रही है। बृहस्पतिवार रात अजय अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। उमा की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने इनकार कर दिया। इस बात को लेकर अजय काफी नाराज हो गया। 

ये भी पढ़ें -  आरव हत्याकांड की पूरी कहानी: 27 सेकंड में 8 बार सड़क पर पटका, दरिंदे के हाथ भी न कांपे; कोर्ट ने सुनाई फांसी
 
विज्ञापन

बेटे के दवा दिलाने जा रही थी साली
उमा की छोटी बहन प्राची उसके बेटा आयुष को दवा दिलाने को जा रही थी। तभी अजय ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने उमा से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गई। शोर-शराबा की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

ये भी पढ़ें -   आरव हत्याकांड में नया अपडेट: 30 दिन में हाईकोर्ट पहुंचेगी विराज की फाइल, मेरठ जेल में हो सकती है फांसी!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें