फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-माल्या को तो बीजेपी ने विदेश भगा दिया गरीबों को लाइन में लगा दिया

Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे शिकोहाबाद (फीरोजाबाद)।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि नसीमुद्दीन सिद्दीकी को 31 किलो की माला पहनाते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन

विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद उ.प्र. एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि मुस्लिम मारे जाते हैं तो हिन्दू पर्दे के पीछे से झांकता है। जब हिन्दू मारा जाता है तो मुस्लिम पर्दे के पीछे से झांकता है। इस पर्दे में आग लगा दो। न हम झांके न तुम झांको। आज देश के जो हालात हैं वे किसी से छिपे नहीं हैं। मोदी को सलाह दी कि वह शादी के मामले में बहन जी से सीख लेते।
विज्ञापन

बुधवार को शिकोहाबाद के महाराजा अग्रसेन उमा विद्यालय में आयोजित पार्टी के बसपा के भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने  कहा कि बीजेपी ने अपनी कमियों को छुपाने के लिए लव जिहाद, गोरक्षा, गोहत्या जैसे शिगूफे चलाए। गुजरात में दलितों पर अत्याचार हुआ। मंसौर में मुस्लिम महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। नोटबंदी पर कहा कि किसान को न खाद मिल रही न बीज मिल रहा है। शादी के लिए रूपये नहीं निकल रहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और अच्छे दिन आने वाले हैं का वास्ता देकर सभी को बैंक की लाइन में लगा दिया है। प्रश्र किया कि क्या किसान और मजदूर के पास काला धन है? ललित मोदी और विजया माल्या को तो बीजेपी ने विदेश भगा दिया। गरीबों को लाइन में लगा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने कुशीनगर की जनसभा में कहा कि देश की खातिर परिवार छोड़ दिया। इसमें उन्होंने क्या बहादुरी की। शादी कर परिवार छोड़ दिया। शादी ही क्यों की ? बहनजी से सीख लेने की बात करते हुए कहा कि उन्होंने शादी ही नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वे चाय बेचते थे उनकी मां घरों में काम करतीं थी। वे गरीब थे। यदि वे गरीब थे तो प्रधानमंत्री बनते ही ढ़ाई साल में 70 करोड़ के कपड़े कहां से बनवाये? जबकि प्रधानमंत्री के लिए अलग से फंड नहीं होता है। ये पैसा कहां से आया है? वे पहले इसका हिसाब दें। बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि हम भाईचारा का संदेश लेकर आये हैं। प्रदेश में गुण्डागर्दी, लूटपाट जमकर की जा रही है। सपा का नारा है, खाली प्लाट हमारा है। सपा में चाचा-भतीजे की लड़ाई चल रही है। जहां अखिलेश का प्रत्याशी खड़ा होगा वहां उसे शिवपाल हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।  ऐसा ही अखिलेश भी करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मुस्लिमों का पुलाव में तेजपत्ता की तरह इस्तेमाल किया जाता है। सत्ता में आने के बाद इस तेजपात को पुलाव से बाहर फैंक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दंगे होते नहीं कराये जाते हैं। प्रदेश में अब तक सैकड़ों दंगे सपा की देन है। मुस्लिमों को आगाह किया कि पिछली बार की तरह इस बार गलती मत करना। दलित और मुस्लिम सर्व समाज के साथ मिलकर बसपा के प्रत्याशी शैलेंद्र यादव उर्फ शैलेंद्र के पक्ष में भारी मतदान कर बहन मायावती को पांचवी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा देना।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें